लातेहार, अप्रैल 11 -- बेतला, प्रतिनिधि। पिछले कई माह से बकाए मजदूरी भुगतान को लेकर पीटीआर में कार्यरत वन-श्रमिकों की बैठक बेतला में आज होगी।जानकारी झारखंड वन-श्रमिक यूनियन पलामू के अध्यक्ष सिद्धनाथ झा ने दी। उन्होंने बैठक में वन-प्रबंधन की मनमानी और तानाशाही रवैये के खिलाफ आगामी रणनीति तैयार किए जाने की बात बताई।यहाँ बता दें कि पीटीआर प्रबंधन ने वन-श्रमिकों को गत 31 मार्च तक ही सभी बकाए मजदूरी भुगतान करने का आश्वासन दिया था। पर अब अप्रैल माह का एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी भुगतान नहीं होने से वन-प्रबंधन के खिलाफ वन-श्रमिकों में घोर नाराजगी और आक्रोश व्याप्त है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...