लातेहार, अप्रैल 2 -- बेतला प्रतिनिधि। राज्य स्थापना के 25 वें वर्षगांठ पर बेतला में रन फॉर लातेहार का आयोजन 4 अप्रैल को (कल) होगा। इसकी जानकारी देते बरवाडीह के बीडीओ रेशमा रेखा मिंज ने कहा कि जिला प्रशासन लातेहार के निर्देश से राज्य स्थापना दिवस के मौके पर जिले के सभी पर्यटन स्थलों में 4 अप्रैल को पूर्वान्ह 6 से 7 बजे तक रन फॉर लातेहार का आयोजन किया जाना है।इसी के आलोक में कल(शनिवार को) प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बेतला के दो जगहों में अराध्या रिसोर्ट से पलामू किला प्रवेश द्वार तक और केचकी फॉरेस्ट चेकपोस्ट से केचकी संगम तक रन फॉर लातेहार का आयोजन किया गया है।उन्होंने एक पत्र के जरिए उक्त कार्यक्रम में शामिल होने की लोगों से अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...