बेतला में प्रतिदिन सोलर जलमीनार से बर्बाद हो रहा सैकड़ों लीटर पानी
लातेहार, मई 28 -- बेतला, प्रतिनिधि। भीषण गर्मी के मौसम में एक तरफ जहां लोग अपनी प्यास बुझाने के लिए बूंद-बूंद पानी को तरसते हैं,वहीं दूसरी ओर बेतला पार्क मेन गेट के पास लगे सोलर जलमीनार योजना की टंकी से सैकड़ों लीटर पानी बेवजह बहकर हरेक दिन बर्बाद हो रहा है। इसबारे में आसपास के खुर्शीद अंसारी,फैज अहमद, नजीबुल्लाह अंसारी,असलम अंसारी,बंटी प्रसाद,विकास दूबे आदि ग्रामीणों ने बताया कि लोग अक्सर अपनी जरूरतों को पूरी करने के बाद जलमीनार का मोटर बंद करना भूल जाते हैं। जिससे टंकी भरने के बाद पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बेवजह बहकर बर्बाद हो जाता है। वहीं ग्रामीणों ने पानी को बर्बादी से बचाने के लिए योजना के तहत टंकी में ऑटोमेटिक कटस्वीच सिस्टम लगाने की जरूरत बताई। लोगों ने कहा कि टंकी में ऑटोमेटिक स्वीच स्वीच सिस्टम होने से हरेक दिन बर्बाद होने वाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.