लातेहार, मई 23 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के बेतला में गुरुवार की रात एक राजनेता के आगमन होने पर बरवाडीह की रातभर बिजली काटी गई। ताकि इस भीषण गर्मी में उक्त नेता को रात में सोने में कोई परेशानी नही हो। जबकि बरवाडीह के लोग रातभर बिजली नही रहने से भीषण गर्मी को झेलते रहे। विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह पिंटू और जिला कांग्रेस महा सचिव रंजीत कुमार राजू आदि कई लोगो ने इस पर नाराजगी जताई है। यह भी पढ़ें- बड़कागांव और हजारीबाग में बिजली संकट गहरायास्थानीय लोगों की नाराजगी उन्होंने बताया कि जैसे ही उक्त नेता बेतला पहुंचे ,रात के करीब 11 बजे बरवाडीह के बिजली काट कर बेतला में रातभर सप्लाई की गई। क्यो कि कम पावर मिलने के कारण लोड शेडिंग कर बिजली आपूर्ति हो रही है। रात में बरवाडीह में भी बिजली दी जाती तो बेतला में लोड शेडिंग करना पड़ता, तब उक्त नेता ...