लातेहार, मई 4 -- बेतला प्रतिनिधि। पीटीआर के बेतला राष्ट्रीय उद्यान में दंतैल जंगली हाथी को पार्क के रोड नंबर एक स्थित कसबा क्षेत्र में पिछले कई दिनों से गंभीर घावों के दर्द से कराहते देखा गया है। पार्क की सैर कर रहे पर्यटकों और गश्त कर रहे वनकर्मियों के अनुसार उक्त हाथी के शरीर पर कई जगहों में गहरे जख्म हैं। जिससे वह काफी कमजोर और बेचैन है। इससे वह चलने-फिरने से लाचार है और उसकी स्थिति दिनोंदिन बिगड़ने लगी है। इस संबंध में रेंजर उमेश कुमार दूबे ने कहा कि उक्त दंतैल हाथी को करीब एक पखवाड़ा पूर्व कम्पार्टमेंट एक के जंगलों में घायल अवस्था में देखा गया था। यह भी पढ़ें- सारंडा में आईईडी ब्लास्ट में हाथी घायल बाद में उसे विभागीय पशु चिकित्सा डॉ सुनील कुमार के द्वारा इलाज कराया गया था। वहीं घायल हाथी ही कुछ दिनों पहले पार्क में पहुंच गया है। उन्...