लातेहार, जून 15 -- बेतला प्रतिनिधि। लंदन (ब्रिटेन) की महिला पर्यटक मिरेला जेन लिंग ने रविवार को ओपन सफारी से पार्क का भ्रमण किया। इस दौरान विदेशी महिला लिंग ने बेतला पार्क में खुलेआम विचरण करते हाथी,हिरण, बंदर,मोर समेत विभिन्न प्रजाति के वन्यजीवों का प्रत्यक्ष दीदार कर जहां खुशियों का इजहार किया, वहीं विरासत में मिली बेतला की प्राकृतिक अनुपम खूबसूरती की जमकर तारीफ की। पार्क भ्रमण के हवाले से विदेशी महिला मिरेला जेन लिंग ने कहा कि पर्यटन की दुनियां में बेतला एक बेहतरीन पर्यटन स्थल है। यहां की हरियाली और शांत वातावरण मन को काफी सुकून देता है। इसकी जितनी भी प्रशंसा की जाय, कम होगा। यह भी पढ़ें- राज्य सरकार सचेतक ने सपरिवार किया बेतला पार्क का भ्रमण वहीं पर्यटन अधिकारी विवेक तिवारी ने कहा कि विदेशी महिला का बेतला आना न सिर्फ एक सुखद संदेश है,...