रांची, जुलाई 23 -- रांची, हिब्यू। राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बेतला टाइगर सफारी, ऐतिहासिक पलामू किला व महुआडांड़ भेड़िया अभ्यारण्य को आपस में जोड़कर एकीकृत नया टूरिज्म सर्किट विकसित होगा। इसके अलावा पलामू टाइगर रिजर्व (पीटीआर) क्षेत्र के ऐतिहासिक पलामू किला (नया और पलामू) के संरक्षण, जीर्णोद्धार और पर्यटकों के लिए सुंदरीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। यह निर्णय पीटीआर  के बेतला रेंज स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में बुधवार को हुए टाइगर फाउंडेशन की वार्षिक समीक्षा बैठक में लिया गया है। बैठक में वन संरक्षण के साथ ऐतिहासिक विरासत का भी प्रचार-प्रसार करने का निर्णय लिया गया। यह जानकारी पलामू टाइगर रिजर्व द्वारा प्रेस बयान जारी कर की गई। यह भी पढ़ें- Latehar News: पर्यटन मंत्री ने अधिकारियों के साथ की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक ईको-टूरिज्म, पर्य...