बेतरी में डीजे संचालक को पीटा, दो धराए
भभुआ, मई 20 -- (सिंगल पेज तीन) भभुआ। सदर थाना क्षेत्र के बेतरी गांव में आयोजित शादी समारोह में बारात के दौरान डीजे पर डांस करने को लेकर डीजे संचालक की बदमाशों ने पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बुधवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में भभुआ थाना क्षेत्र के बेतरी गांव निवासी लखन राम के पुत्र अखिलेश कुमार एवं दूसरा श्रवण राम के पुत्र अमरजीत कुमार शामिल हैं। उन्होंने बताया कि बेतरी गांव में मंगलवार की देर रात्रि बारात आई थी। पकड़े गए दोनों आरोपित शराब के नशे में डीजे पर डांस करने के दौरान डीजे संचालक से मारपीट कर ली। सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। उसके बाद पुलिस ने दोनों की जांच की तो शराब पीने की पुष्टि हुई। कानूनी कार्रवाई कर म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.