बरेली, फरवरी 9 -- शहर में सड़कों की बेतरतीब खुदाई आमजन के लिए बड़ी मुसीबत बनती जा रही है। निर्माण कार्य न केवल यातायात को बाधित कर रहा है, बल्कि लोगों की जान पर भी खतरा बन गए हैं। सीएम ग्रिड योजना के तहत हो रहे विकास कार्यों में लापरवाही सामने आ रही है। खुदाई के बाद न तो समुचित बैरिकेडिंग की जा रही है और न ही चेतावनी संकेत लगाए जा रहे हैं। शहर के कई इलाकों का हाल यह है कि गहरे गड्ढे खुले पड़े हैं, जिनमें गिरकर हादसे की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय यह खतरा और बढ़ जाता है। पहले भी इस तरह की लापरवाही से लोग घायल हो चुके हैं, बावजूद इसके संबंधित विभाग गंभीरता नहीं बरत रहा है। कमिश्नर, जिलाधिकारी और नगर आयुक्त की सख्ती के बावजूद भी ठेकेदारों की मनमानी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। नियमों के अनुसार खुदाई के बाद सड़क क...