गंगापार, फरवरी 23 -- सड़क पर खड़े बेतरतीब प्राइवेट वाहनों और अवैध दुकानों से दिघिया बाजार में प्रतिदिन लंबा जाम लगता है, जिससे हर वर्ग प्रभावित और परेशान होता है। प्रयागराज मिर्जापुर राजमार्ग पर स्थित मांडा थाना क्षेत्र के दिघिया पुलिस चौकी के समीप दिघिया बाजार व दिघिया रामनगर मार्ग पर बेतरतीब प्राइवेट वाहनों और अवैध दुकानों के चलते लंबा जाम लगता है। इन दिनों उत्तर प्रदेश बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के चलते जाम में छात्र, छात्राएं भी आम राहगीरों संग फंसे रहते हैं। तमाम बारातियों के वाहन भी जाम के चलते रुके रहते हैं। तमाम राहगीरों ने विभागीय अधिकारियों से शीघ्र हस्तक्षेप की मांग की है, ताकि लोगों का आवागमन सुचारू रुप से जारी रह सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...