अयोध्या, अप्रैल 9 -- अयोध्या,संवाददाता। अयोध्या शहर का हृदयस्थल कहे जाने वाले चौक घंटा घर बाजार में आये दिन जाम की शिकायत बनी रहती है। कुछ ग्राहक बाजार में ही अपने वाहन खड़े कर खरीदारी करने लगते हैं। इसके चलते जाम की स्थिति और विकट हो जाती है। इसी को देखते हुए अयोध्या पुलिस ने क्षेत्राधिकारी 'शहर' श्रीयश त्रिपाठी के नेतृत्व में बुधवार की देर रात शहर के चौक घंटा घर पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई। सड़क पर खड़े वाहनों के चालान काटे गए। सड़क किनारे लगे ठेलों को हटवाया गया देर तक सवारी भरने वाले ई-रिक्शा वालों पर सख्ती की गई। बीते कई दिनों से सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी को चौक बाजार में जाम की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने चौक मे बेतरतीब खड़े वाहनों का चालान कर वाहन चालकों को दुबारा वहां गाड़ी खड़ी न करने की हिदायत दी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.