रांची, अप्रैल 26 -- रातू, प्रतिनिधि। प्रखंड का सबसे व्यस्त चौक काठीटांड इन दिनों अतिक्रमण के कारण फिर जाम की समस्या से जूझ रहा है। हालात यह हैं कि कई बार वाहनों को आधे घंटे तक खड़ा रहना पड़ता है, यहां तक कि एंबुलेंस भी जाम में फंस जाती है। स्थानीय लोग किसी तरह मशक्कत कर वाहनों को निकलवाते हैं, जबकि पुलिस चौक के बीच रस्सी बांधकर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर चुकी है। काठीटांड चौक की स्थिति देखकर ऐसा लगता है मानो इसे बंधक बना दिया गया हो। पूर्व सीओ प्रदीप कुमार ने पूर्व डीएसपी प्रवीण सिंह के साथ मिलकर अतिक्रमण हटाने का प्रयास किया था, लेकिन उनके जाने के बाद स्थिति फिर पहले जैसी हो गई। सड़क किनारे नाली पर बनाए गए फुटपाथ पर दुकानदारों, ठेलेवालों और टोकरीवालों का कब्जा हो गया है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।गलत ढंग से खड़े वाहन भी बन रहे जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.