किशनगंज, अप्रैल 12 -- टेढ़ागाछ। एक संवाददाता टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डाकपोखर पंचायत स्थित ऐतिहासिक बेणुगढ़ किला परिसर में आगामी 15 अप्रैल को आयोजित होने वाले बैशाखी मेले को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अजय कुमार एवं इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष मो. इजहार आलम की संयुक्त अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंदिर पूजा कमिटी के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्र के बुद्धिजीवियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य देवस्थली बेणुगढ़ स्थित बाबा बेणु महाराज मंदिर में होने वाले वार्षिक पूजा-अर्चना एवं एक दिवसीय भव्य मेले को सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना था। यह मेला हर वर्ष बैशाखी के अवसर पर आयोजित होता है, जिसमें दूर-दूर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहु...