किशनगंज, जून 30 -- टेढ़ागाछ। एक संवाददाता टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र की डाकपोखर पंचायत के वार्ड संख्या 03, 04 एवं 05 स्थित बेणुगढ़ गांव में वर्षों से जलजमाव और कीचड़युक्त कच्ची सड़क की समस्या से ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित है। बरसात शुरू होते ही हालात और भी गंभीर हो गए हैं। गांव की सड़क पर जलभराव के कारण लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है, जबकि स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को रोजाना गंदे पानी और कीचड़ से होकर गुजरने की मजबूरी झेलनी पड़ रही है।ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर पंचायत स्तर से लेकर जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों तक कई बार लिखित आवेदन दिया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। यह भी पढ़ें- Begusarai News जलजमाव से ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी, नाला निर्माण की उठी मांग समस्या जस की तस बनी रहने से लोगों में प्रशासन के ...