औरैया, फरवरी 13 -- औरैया, संवाददाता। शहर के गोविंद नगर मोहल्ले में रात के समय बिस्तर से गिरकर घायल हुए बुजुर्ग की उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। अचानक हुई घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मोहल्ला गोविंद नगर निवासी दुकानदार जगमोहन सिंह के पिता शिव मोहन सिंह गुरुवार रात कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान वह अचानक बेड से नीचे गिर गए। सुबह परिजनों ने उन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने जैसे ही परिजनों को मौत की सूचना दी, घर में शोक छा गया। परिजन शव लेकर वापस घर लौट गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...