रुद्रपुर, मार्च 7 -- किच्छा। घर के कमरे में रखे बेड से सोने के जेवर चोरी होने का मामला सामने आया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। रीता भंडारी पत्नी नन्दन सिंह निवासी ग्राम सूर्यनगर किच्छा ने तहरीर में बताया कि छह मार्च को उसे अपने मायके अल्मोड़ा में विवाह समारोह में शामिल होने जाना था। उसने अपने सात तोले सोने के जेवर कमरे में सिंगल बेड में कंबल में लपेट कर एक पर्स में रखे थे। शनिवार सुबह उसने अपने जेवर निकालने के लिए बेड खोला तो उसमें जेवर वाला पर्स नहीं था। उसने व उसके पति ने घर में काफी खोजबीन की, लेकिन जेवर नहीं मिले। आरोप है कि उसकी गैर मौजूदगी में किसी ने आभूषणों को चुरा लिया है। कोतवाल प्रकाश दानू ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...