मुजफ्फरपुर, जून 29 -- Muzaffarpur News मुजफ्फरपुर। उत्तर बिहार के सबसे बड़े अस्पताल एसकेएमसीएच की इमरजेंसी में भर्ती होने वाले मरीजों को वार्ड में शिफ्ट नहीं किया जा रहा है। गंभीर मरीज भी इमरजेंसी में जमीन पर इलाज करा रहे हैं। मरीजों को बेड और वार्ड नहीं मिलने से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती गंभीर मरीज भी वार्ड के इंतजार में इमरजेंसी से ही घर चले जा रहे हैं। यहां भर्ती गंभीर मरीजों के परिजनों का कहना है कि वार्ड में जगह नहीं मिलने से मरीज का ठीक से इलाज नहीं हो पाता है। वार्ड या आईसीयू में शिफ्ट करने की बात कहने पर कहा जाता है कि जगह नहीं है। एक ही बेड पर मरीज और तीमारदार दोनों सोते हैं। इमरजेंसी में भर्ती मरीजों के परिजनों ने कहा कि मेडिकल में दूर-दूर से लोग बड़ी उम्मीद लेकर आते हैं, लेकिन यहा...