प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 5 -- डेरवा, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के भावनपुर गोपालगंज में रविवार रात बेड पर सो रही किशोरी की सर्पदंश से मौत हो गई। सांप आधे घंटे बाद बेड के पास ही मिल गया। जेठवारा थाना क्षेत्र के भावनपुर गोपालगंज निवासी महेश जायसवाल की 13 वर्षीय बेटी सेजल जायसवाल बेड पर सो रही थी। रात करीब 3:30 बजे कमरे में ही सो रहे माता-पिता की जानकारी दी कि उसके हाथ में कुछ काट लिया है। इसके बाद परिजन आसपास खोजने तो आधे घंटे के बाद बेड के पास ही सांप मिल गया। तब तक चार बज चुके थे। परिजन सेजल को लेकर लालगंज ट्रामा सेंटर पहुंचे। वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर लौट आए। मौत की खबर पाकर घर परिवार और गांव के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। चारों तरफ चीख पुकार मच गई। ...