एटा, फरवरी 26 -- प्रदेश सरकार ने बेड एंड ब्रेक फास्ट और होम स्टे नीति 2025 के तहत जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने की योजना बनाई है। इससे जिले के नागरिकों के लिए आय के अतिरिक्त स्रोत सृजित होंगे। गुरुवार को क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद एटा धार्मिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र है, जहां वर्षभर देश-विदेश से श्रद्धालु एवं पर्यटक आते रहते हैं। ऐसे में होमस्टे एवं बी एंड ब्रेकफास्ट इकाइयों का नियमानुसार संचालन न केवल पर्यटकों की सुविधा बढ़ाएगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराएगा। नीति की प्रमुख विशेषताओं के अंतर्गत कोई भी मकान मालिक अपने आवास के अधिकतम छह कमरे अथवा 12 बेड पर्यटकों को किराये पर उपलब्ध करा सकता है। होम स्टे के तहत मकान स्वामी का स्वयं उसी भवन मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.