रांची, फरवरी 24 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। प्रखंड की ईंटा पंचायत के चरिमा गांव में झुंड से बिछड़े हाथी ने दो ग्रामीणों के घरों को ध्वस्त कर दिया। घटना सोमवार की रात लगभग ढाई बजे की है। हाथी ने संजय एक्का के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। हाथी ने घर के जिस भाग को तोड़ा था वहीं पर संदीप एक्का सोया था उसने मुश्किल से भागकर जान बचाई। इसके बाद हाथी संगीता खेस के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया और बंदे लकड़ा की लगभग एक एकड़ गेहूं की फसल खाने के साथ रौंदकर बर्बाद कर दिया। ग्रामीणों ने ईंटा पंचायत के पूर्व मुखिया बुधराम बाड़ा को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पूर्व मुखिया और रशीद मीर ने स्थल का मुआयना किया। उन्होंने वन विभाग के पदाधिकारियों को इसकी जानकारी दी और प्रभावित परिवारों को विभाग की ओर से मुआवजा देने की मांग की है। बेड़ो में पिछले एक माह में हाथियों...