रांची, फरवरी 27 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के खिरदा सरनाटोली गांव में झुंड से बिछड़े हाथी ने उत्पात मचाते हुए बिरसमुनी कुमारी के घर को ध्वस्त कर दिया। वहीं घर के मलबे में दबकर घरेलू सामान और बर्तन क्षतिग्रस्त हो गए। घटना गुरुवार की रात 10:30 बजे की है। बिरसमुनी ने किसी तरह छिपकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर पूर्व मुखिया बुधराम बाड़ा गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया। वहीं वन विभाग के पदाधिकारियों को इसकी सूचना देते हुए मुआवजा देने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.