रांची, नवम्बर 15 -- बेड़ो, संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय का वार्षिक हड़बोरी बूढ़ा जतरा शनिवार देर रात महादानी मंदिर परिसर में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हो गया। इस पर्व का समापन बेड़ो लड्डू का भोग, अस्थिकलश विसर्जन, और भगवान भोलेनाथ की आराधना की सामाजिक-सांस्कृतिक परंपरा के साथ हुआ। पर्व का मुख्य आकर्षण पाहन का मंदिर के गुंबद पर चढ़कर नृत्य करना रहा, जिसे जनजातीय परंपरा की जीवंत और रोमांचक प्रस्तुति माना गया। इस दौरान बेड़ो, तेतरटोली, टिकराटोली, गायत्री नगर, अंबाटोली, करंजटोली, जामटोली और बारीडीह गांव के ग्रामीणों ने दीप कलश और मांदर और नगाड़ा के साथ शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा बेड़ो अखरा से शुरू होकर महादानी मंदिर पहुंची, जहां लोगों ने नाच-गान के साथ महादानी बाबा की परिक्रमा की और मत्था टेका। रवि पाहन ने क्षेत्र में अमन-चैन और सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.