रांची, अगस्त 14 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर करमचंद भगत महाविद्यालय, बेड़ो में दो दिवसीय रंगोली, संगीत, कविता पाठ और भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा, देशभक्ति की भावना और वक्तृत्व कला का प्रदर्शन किया। रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने आकर्षक एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगोलियां बनाकर तिरंगे और राष्ट्रीय प्रतीकों को जीवंत किया। संगीत और कविता पाठ प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने गीतों और कविताओं के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम तथा राष्ट्रप्रेम की भावनाओं को प्रस्तुत किया। भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व, देश के विकास और युवाओं की भूमिका पर अपने विचार रखे। यह भी पढ़ें- 'रंग-ए-आज़ादी' पेंटिंग में उकेरीं आकृतियां विद्यार्थियों के प्रदर्शन की म...