रांची, मार्च 18 -- बेड़ो,प्रतिनिधि। लोहरदगा बेड़ो मार्ग पर बेड़ो थाना क्षेत्र के खूंटीटोली मोड़ के पास बुधवार की शाम साढ़े पांच बजे एक ऑटो व बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान बेड़ो के चनकोपी गांव निवासी करीब 19 वर्षीय राजेश उरांव पिता तेम्बा उरांव के रूप की गई है। वहीं घायलों में बेड़ो खुखरा दांदूपारा गांव निवासी 22 वर्षीय दिलीप उरांव पिता बिरसा उरांव और 21वर्षीय अभिषेक उरांव पिता गंदुर उरांव शामिल हैं। तीनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेड़ो पहुंचाया। जहां डॉ विनीता प्रसाद ने जांचोपरांत घायल युवक राजेश उरांव को मृत घोषित कर दिया,जबकि दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दिलीप उरांव को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया। इध...