रांची, मार्च 15 -- बेड़ो,प्रतिनिधि। एकल अभियान बेड़ो संच स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को महादानी मैदान में किया गया। इसमें सभी एकल अभियान विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों ने भाग लिया। बेड़ो के संच अध्यक्ष डॉ रमेश प्रसाद गुप्ता ने प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करनेवाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। वहीं मौके पर रंजीत खत्री, मुकेश कुमार राय, बंटी विकास रौनियार, संच प्रमुख करमी देवी, आचार्यों में बुधमनी उरांव, मंजु देवी, विमला टोपनो, लक्ष्मी देवी, मुनि उरांव, चिरंजीवी देवी, संदीप उरांव व सुभाष यादव आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...