रांची, फरवरी 23 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। प्रखंड के हरहंजी गांव में नवनिर्मित शिव मंदिर में स्थापना के लिए शिवलिंग को जयघोष और पुष्पवर्षा के बीच लाया गया। सोमवार को जैसे ही शिवलिंग की पालकी हरहंजी गांव पहुंची, ग्रामीणों ने गाजे-बाजे और हर-हर महादेव के नारों के साथ स्वागत किया। शुभ मुहूर्त में शिवलिंग को गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा। इससे पूर्व, बेड़ो स्थित महादानी मंदिर परिसर के दुर्गा मंदिर से शिवलिंग को हरहंजी ले जाने के लिए पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा निकाली गई। शिवलिंग को सजाई गई पालकी में लाया गया, जहां रास्ते में ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर श्रद्धा प्रकट की। हरिहरपुर जामटोली के हरहंजी गांव में निर्मित इस मंदिर में 24 फरवरी को कलश यात्रा निकाली जाएगी। मंदिर निर्माण समिति द्वारा प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। तीन दिनी य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.