रांची, फरवरी 25 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। प्रखंड के हरहंजी गांव में शिव पूजा समिति के तत्वावधान में आयोजित तीन दिनी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को धार्मिक अनुष्ठानों की धूम रही। मंडप में सर्ववेदी पूजन के बाद मंदिर के गुंबद पर कलश स्थापित किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने देवी-देवताओं का जयघोष करते हुए नगर परिभ्रमण किया। इस दौरान हर-हर महादेव और ॐ नमः शिवाय के उद्घोष से पूरा गांव गूंज उठा। कार्यक्रम में आचार्य चिंतामणि पांडेय और अमित तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सभी धार्मिक अनुष्ठान और अधिवास पूजन संपन्न कराए। मुख्य यजमान इंद्रदेव सिंह, गोमती देवी, रूपलाल सिंह, शांति देवी, भीम गोप, सोनाली देवी, चंद्रमोहन सिंह, बिंदु देवी, देवनारायण गोप, रूपा देवी, टीकू सिंह और कमला देवी ने पूजा-अर्चना पूरी की। इस दौरान श्रद्धालुओं के बीच ...