रांची, मार्च 6 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेड़ो के अंतर्गत प्रखंड के 25 आयुष्मान आरोग्य मंदिर में शुक्रवार को उमंग दिवस मनाया गया। जिसमें किशोर किशोरियों के साथ सीएचओ द्वारा व्यक्तिगत स्वच्छता, पर्यावरण एवं माहवारी स्वच्छता पर विशेष जानकारी दी गई। वहीं जानकारी देते हुए बीपीएम अमिता लाल ने बताया कि उमंग दिवस प्रत्येक माह पहले शुक्रवार को सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर में मनाया जाएगा। जहां हर माह अलग-अलग विषयों पर चर्चा की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...