बेड़ो में मोपेड व बाइक की टक्कर में चार घायल, एक रिम्स रेफर
रांची, जून 12 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो-लोहरदगा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे बाइक और टीवीएस मोपेड के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। हादसे में मोपेड सवार करांजी गांव निवासी करीब 60 वर्षीय किसान फगुवा गोप गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बाइक सवार नरकोपी निवासी 18 वर्षीय राहुल उरांव, 17 वर्षीय विकास उरांव और करण उरांव को भी चोटें आईं। परिजनों के अनुसार फगुवा गोप बेड़ो सब्जी मंडी में बैंगन बेचकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान नरकोपी से बेड़ो की ओर आ रही बाइक से करांजी गांव के समीप उनकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन के सड़क पर गिरने से सभी सवार घायल हो गए।
घायलों का उपचार घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेड़ो पहुंचाया। यहां चिकित्सकों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.