रांची, फरवरी 2 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। मनरेगा दिवस पर सोमवार को प्रखंड कार्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मनरेगा से जुड़े उत्कृष्ट जनप्रतिनिधियों और मजदूरों को सम्मानित करने के साथ ही मनरेगा का विश्वास, रोजगार से विकास अभियान का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संजय तिर्की ने मनरेगा के महत्व पर विमर्श किया। उन्होंने कहा कि मनरेगा के माध्यम से मजदूरों को उनके घर के पास ही काम मिलने से क्षेत्र में पलायन रुका है। वहीं आम बागवानी और सिंचाई कूप जैसी योजनाओं से किसानों की स्थिति में सुधार आया है। समारोह में उत्कृष्ट काम करनेवाली महिला मेट, वार्ड सदस्यों और 100 दिन का कार्य पूर्ण करने वाले मजदूरों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पंचायतों में शत-प्रतिशत ई-केवाईसी पूरा करने का लक्ष्य रख...