रांची, अप्रैल 4 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी बेड़ो मंडल ने शनिवार को बेड़ो में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का आयोजन किया। उद्घाटन क्षेत्र के युवा नेता और प्रशिक्षक रामनारायण भगत, मंडल अध्यक्ष बलराम सिंह, मंडल वरीय उपाध्यक्ष अरुण गुप्ता, महादेव कूजूर, एसटी मोर्चा अध्यक्ष बिरसा उरांव और प्रशिक्षक मुकेश भगत ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि की। कार्यक्रम का संचालन मनोज साहू ने किया। वहीं प्रशिक्षण महाअभियान को सफल बनाने में प्रकाश गोप, गणेश गोप, मनीष बड़ाईक, मनोज केरकेट्टा, बिनोद साहू, संदीप उरांव, प्रेम महतो, प्रीतम सिंह, जयनाथ तिर्की, लाल कमलेश नाथ शाहदेव, ओमप्रकाश साहू आदि ने सराहनीय योगदान दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.