रांची, दिसम्बर 4 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। प्रखंड के नरकोपी गांव में शिव मंदिर निर्माण समिति के तत्वावधान में आयोजित नौ दिनी रामकथा का गुरुवार को राम राज्याभिषेक के साथ संपन्न हो गया। कथावाचक महाराज भागवत नंद ने अंतिम दिन भगवान राम के राजतिलक और भक्तों के उद्धार के प्रसंग सुनाए। कथावाचक चंद्रमा किशोरी ने कहा कि गाय, गोप और गोपिकाएं भगवान को प्रिय हैं और गायों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य है। उन्होंने बताया कि प्रभु की प्राप्ति के लिए समय या स्थान नहीं, बल्कि प्रेम, प्रार्थना और समर्पण आवश्यक है। अंतिम दिन, केवट प्रसंग, राम-भरत मिलाप, लंका दहन, रावण का अंत और राम के राज्याभिषेक जैसे मुख्य प्रसंगों पर कथा सुनाई गई। कथा के समापन पर राज्याभिषेक उत्सव की झांकी निकाली गई, जिस पर श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूम उठे। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष बलराम सिंह, नरक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.