रांची, जून 15 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया और झारखंड चैप्टर और फिट इंडिया मूवमेंट के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को महादानी मैदान में फिट इंडिया साइक्लिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 300 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। इसमें बेड़ो से केशा मोड़ होते हुए जामटोली रोड से महादानी मैदान तक पांच किमी की दूरी तय की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएवी विवेकानंद पब्लिक स्कूल के प्राचार्य कैलाश कुमार, रेणु साहनी और अदिति सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर साइक्लिंग की शुरुआत की। कैलाश कुमार ने अगर फिट रहेगा इंडिया तो हिट रहेगा इंडिया का नारा देते हुए सभी से अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने का आग्रह किया। वहीं पीईएफआई की झारखंड अध्यक्ष रेणु साहिनी ने बताया कि पीईएफआई पूरे देश में फिट इंडिया मूवमेंट के तहत साइक्लिंग क...