रांची, जून 5 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो थाना क्षेत्र के घाघरा डीपाटोली गांव में शुक्रवार को एक 17 वर्षीय किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फंदे से लटका हुआ मिला। मृतका की पहचान सलीम खान की पुत्री नेहा परवीन के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार नेहा परवीन का शव खपरैल मकान के एक कमरे में दुपट्टे के बने फंदे से लटका हुआ पाया गया। घटना के समय उसकी बड़ी बहन दूसरे कमरे में सो रही थी, जबकि उसकी मां सबीरा खातून मजदूरी के सिलसिले में गांव से बाहर गई हुई थी।

बड़ी बहन की खोज शुक्रवार सुबह जब बड़ी बहन घर की सफाई करने के लिए कमरे में गई, तो उसने नेहा का शव फंदे से लटका देखा। इसके बाद उसने शोर मचाकर ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

पुलिस...