रांची, जनवरी 6 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बेड़ो में सात जनवरी को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले का उद्घाटन विधायक शिल्पी नेहा तिर्की द्वारा किया जाएगा। इस मेले में मलेरिया की जांच एवं उपचार, फाइलेरिया की जांच और फाइलेरिया किट का वितरण, टीबी, कुष्ठ, सिकल सेल, एनीमिया, गर्भवती महिलाओं की जांच एवं पोषण परामर्श, टीकाकरण, गैर-संचारी रोगों की जांच और सीबीएसी फॉर्म भरना, मौखिक रोगों की जांच, आंखों की जांच, बाल स्वास्थ्य जांच, किशोर-किशोरी स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श, मानसिक स्वास्थ्य जांच, बुजुर्गों की देखभाल एवं परामर्श, परिवार नियोजन के साधनों का वितरण एवं परामर्श, सामान्य ओपीडी और रेफरल सेवाएं, आयुष्मान कार्ड और आभा कार्ड बनाने जैसी सेवाएं प्रदान की जाएंगी। स्वास्थ्य मेले में रक्तदान के लिए भी स्टॉ...