रांची, फरवरी 13 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। पूर्व मंत्री सह झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने शुक्रवार को बेड़ो प्रखंड के हाथी प्रभावित गांवों का दौरा किया। उन्होंने घाघरा पंचायत के बुदकू टोली, कोकड़े और चरका पत्थर जाकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने हाथियों द्वारा क्षतिग्रस्त की गई फसलों और घरों का मुआयना किया और पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहयोग प्रदान किया। पूर्व मंत्री ने वन विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर हाथियों से बचाव के लिए पटाखे और लाइट मुहैया कराई। इन सामग्रियों के वितरण की जिम्मेदारी उन्होंने उप प्रमुख मुदस्सिर हक, प्रखंड अध्यक्ष प्रो करमा उरांव, विधायक प्रतिनिधि संजय कच्छप, देवनीश तिग्गा और घाघरा पंचायत के मुखिया सह विधायक प्रतिनिधि रमेश उरांव को सौंपी। प्रशासन से समाधान की मांग उप प्रमुख मुदस्सिर हक ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.