रांची, दिसम्बर 13 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। एनएच 43 पर लमकाना गांव स्थित एकलव्य विद्यालय के पास ट्रक की चपेट में आने से लूना सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई। घटना शनिवार की दोपहर 12 बजे की है। मृतक की पहचान बेड़ो थाना क्षेत्र के केशा गांव निवासी 42 वर्षीय सदीक राय के रूप में की गई। इस संबंध में मृतक के पुत्र अतीक राय ने बेड़ो थाना में ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार सदीक राय शनिवार की सुबह नौ बजे लूना गाड़ी से फेरी करने के लिए गुमला जिले के भरनो गांव गए थे। घर लौटने के दौरान ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया और 100 मीटर तक घसीटते ले गया। इधर, सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घटना के विरोध में एनएच 12 बजे से 2:30 बजे तक जाम कर दिया। जिससे दो किमी तक वाहनों की कतार लग गई। इससे यात्रियों को परेशानी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.