बेड़ो में जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण बने नन्हे बच्चे
रांची, सितम्बर 3 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। डीएवी विवेकानंद पब्लिक स्कूल बेड़ो में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर राधा-कृष्ण फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता समेत कई सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। नन्हे बच्चे राधा-कृष्ण की वेशभूषा में स्कूल पहुंचे। किसी ने कान्हा बनकर बांसुरी बजाई तो कोई राधा के रूप में नजर आया। बच्चों ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित नृत्य और अभिनय प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। पूरे विद्यालय परिसर में भक्तिमय माहौल रहा। विद्यालय के निदेशक कैलाश कुमार ने बच्चों को जन्माष्टमी के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को संस्कृति, परंपरा और संस्कारों से जोड़ने के साथ उनकी रचनात्मक प्रतिभा को निखारते हैं। यह भी पढ़ें- Haridwar News: नन्हे राधा-कृष्ण की मनमोहक छवि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.