रांची, मार्च 13 -- बेड़ो,प्रतिनिधि। रमजान के महीने के चौथे जुमे पर प्रखंड के करांजी मैदान में शुक्रवार को कांग्रेस ने दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया। मौके पर इफ्तार के दौरान सभी लोगों ने एक साथ रोजा खोला और पवित्र रमजान के इस पाक महीने में देश में अमन-चैन, तरक्की और आपसी भाईचारे के लिए दुआ किया। मौके पर कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि हमलोगों ने पांचों प्रखंडों में क्रमशः बेड़ो, इटकी, मांडर,चान्हों और लापुंग में इफ्तार का कार्यक्रम कराकर आपसी प्रेम का संदेश दिया है। रमजान का महीना इंसानियत, सब्र, भाईचारा और आपसी प्रेम का संदेश देता है। यह महीना हमें त्याग, संयम और जरूरतमंदों की मदद करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि यह महीना आत्मसंयम, बुराइयों से दूर रहने और समाज में प्रेम और सद्भाव बढ़ाने का अवसर है। मौके पर मौजूद मौलाना ने क...