बेड़ो में आंदोलनकारियों ने थामी फोरलेन की रफ्तार, चक्का जाम
रांची, सितम्बर 30 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा बेड़ो के बैनर तले पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत बुधवार को लंबित मांगों को लेकर बेड़ो के बारीडीह में फोरलेन मार्ग पर चक्का जाम किया गया। आंदोलनकारी सड़क पर डटे रहे, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मालवाहक ट्रकों के साथ यात्री और अन्य वाहन भी जाम में फंसे रहे। आवश्यक सेवाओं को बंद से मुक्त रखा गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आंदोलनकारियों से जाम हटाने की अपील की, लेकिन वे मांगों को लेकर सड़क पर डटे रहे। आंदोलनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि झारखंड निर्माण के लिए संघर्ष करने वालों को अब तक उचित मान-सम्मान और हक-अधिकार नहीं मिला है। यह भी पढ़ें- मांगों को लेकर फूलो-झानो चौक तीन घंटे जाम, लगी वाहनों की लंबी कतार जुगेश उरांव ने कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.