रांची, मार्च 25 -- बेड़ो,प्रतिनिधि। श्री श्री रामनवमी पूजा महासमिति ने रामनवमी पर बुधवार की रात प्रखंड के विभिन्न अखाड़ों के बीच महादानी मैदान में अस्त्र-शस्त्र चालन एवं झांकी प्रतियोगिता का आयोजन कराया। इस प्रतियोगिता में प्रखंड के ईंटा, करांजी, फादिलमरचा, कटरमाली, डहूटोली, मासु, मुड़ामु, हरिहरपुर जामटोली और गायत्री नगर, बेड़ो समेत दर्जनों टीमों ने भाग लिया। श्रद्धालु पारंपरिक अस्त्र-शस्त्रों और गाजे-बाजे के साथ 'जय श्रीराम' के जयघोष करते हुए मैदान पहुंचे। झांकियों में राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान के वेश में कलाकारों ने प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। वहीं ढोल-ताशों की धुन पर अखाड़ों के खिलाड़ियों ने कई हैरतअंगेज करतब दिखाए, जिसने दर्शकों को आकर्षित किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को रामनवमी के दिन पुरस्...