रांची, नवम्बर 16 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में रविवार की शाम लगभग साढ़े छह बजे दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में सात महिलाएं घायल हो गईं। पहली घटना बेड़ो-लोहरदगा मार्ग पर दिघिया गांव के पास हुई। यहां बाइक और कार की टक्कर में कार सवार सेन्हा आरू लोहरदगा निवासी एक महिला आभा देवी घायल हो गई। दूसरी घटना रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर हांठू गांव के पास हुई। यहां एक बोलेरो के पलटने से बोलेरो पर सवार छह महिलाएं घायल हो गईं। घायलों में सुकुरहुट्टू कांके निवासी बच्ची देवी, चिड़ी मनातू निवासी धरमी देवी, पैरो देवी, पुंदाग रांची निवासी दशमी मुंडा, सरिता मुंडा और सुमन देवी शामिल हैं। सभी घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से एंबुलेंस से सीएचसी बेड़ो पहुंचाया, जहां सभी घायलों का डॉ विनीता प्रसाद ने प्राथमिक उपचार कर बच्ची देवी, धरमी देवी, दशमी मुंडा और पैरो देव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.