रांची, जनवरी 28 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बारीडीह गांव में किसान बबलू उरांव और गोयंदा उरांव के पुआल के ढेर में आग लग गई। घटना बुधवार की शाम लगभग 5:30 बजे की है। इस घटना से पीड़ित परिवारों को हजारों की आर्थिक क्षति हुई है। सूचना मिलने पर पूर्व उपप्रमुख धनंजय कुमार राय ने घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने सीओ से प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.