बेड़ो बाजार व सब्जी मंडी का डीडीसी ने किया निरीक्षण
रांची, अप्रैल 13 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। रांची के डीडीसी सौरभ कुमार भूआनिया ने सोमवार को बेड़ो स्थित जिला परिषद मार्केट परिसर, बेड़ो बाजार व सब्जी मंडी बेड़ो का भौतिक निरीक्षण किया। इस दौरान डीडीसी व जिला अभियंता ने पूरे मार्केट परिसर में घूम घूमकर व्याप्त समस्याओं की जानकारी लिया। इस दौरान जिला परिषद के दुकानदारों ने डीडीसी को पुराने व जर्जर दुकानों की स्थिति से अवगत कराया। वहीं मौके पर उप प्रमुख मोदस्सीर हक ने डीडीसी से जनहित में बेड़ो बाजार टांड़ परिसर में फेबर ब्लॉक लगाने, पुराने व जर्जर हुए सब्जी मंडी के शेडों को ध्वस्त कर नया शेड का निर्माण करने, पीसीसी सड़क बनाने, बिजली व पेयजल की व्यवस्था करने, सामुदायिक शौचालय का निर्माण करने, सफाई व मार्केट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने की मांग की l इधर ग्रामीणों ने डीडीसी को एक मांग पत्र सौं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.