रांची, जनवरी 29 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। प्रखंड के केशा गांव स्थित नवनिर्मित हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर पूरे मंदिर परिसर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। महायज्ञ के उपलक्ष्य में पूरे गांव में साफ-सफाई की जा रही है और मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। गांव के सभी लोग एकजुट होकर आयोजन की तैयारियों में जुटे हुए हैं। तीन दिनी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की शुरुआत छह फरवरी की सुबह सात बजे कलश यात्रा के साथ होगी। दोपहर दो बजे से पंचांग पूजन और मंडप प्रवेश किया जाएगा, जबकि शाम को संध्या आरती होगी। सात फरवरी को सभी देवी-देवताओं का आह्वान पूजन, सर्ववेदी प्रतिष्ठा, प्रतिमा का जलाधिवास, अन्नाधिवास, फलाधिवास, पुष्पाधिवास और संध्या आरती संपन्न होगी। आठ फरवरी को सर्ववेदी पूजन, नेत्रदान, महास्नान, अंगन्यास, प्रतिमा का नगर भ्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.