रांची, मार्च 7 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड के बारीडीह गांव स्थित पाड़हा जतरा मैदान में रविवार को पाड़हा बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में पाड़हा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इसमें पाड़हा व्यवस्था के महतो, पहान, पुजार, कोटवार, पाड़हा राजा, पाड़हा दीवान तथा गांव की सामाजिक व्यवस्था संचालित करने वाले सभी अगुआ शामिल होंगे। इसके अलावा पाड़हा संचालन समिति के पदाधिकारी और संरक्षक भी बैठक में भाग लेंगे। पाड़हा मीडिया प्रभारी चरवा उरांव ने सभी संबंधित लोगों से बैठक में उपस्थित होने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.