सिमडेगा, जून 18 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के बेड़ाईरगी पंचायत भवन में गुरुवार को विशेष जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राशन कार्ड निर्माण, राशन कार्ड में नाम जोड़ने, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन तथा जॉब कार्ड निर्माण से संबंधित कार्यों का निष्पादन किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिविर में पहुंचकर विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाया। शिविर के दौरान लाभुकों के आवेदन प्राप्त किए गए तथा आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर संबंधित प्रक्रियाएं पूरी की गईं। अधिकारियों एवं कर्मियों ने लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी और पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया। यह भी पढ़ें- सदर प्रखंड में तीन दिवसीय सहयोग शिविर संपन्न, अंतिम दिन 259 में 211 मामलों का निष्पादन कार्यक्रम को सफल बनाने में बेड़ाईरगी पंचायत क...