हजारीबाग, अप्रैल 6 -- टाटीझरिया, प्रतिनिधि। टाटीझरिया प्रखंड क्षेत्र के डुमर पंचायत अंतर्गत बेड़म गांव में माता मनसा देवी की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर ग्रामीणों की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी तेरह अप्रैल से पंद्रह अप्रैल तक माता रानी का प्राण-प्रतिष्ठा सह महायज्ञ भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। बैठक के दौरान आयोजन को सफल बनाने और व्यवस्था को दुरुस्त करने पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।ग्रामीणों ने बताया कि तीन दिवसीय इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर क्षेत्र में काफी उत्साह है। यज्ञ के दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना और कलश यात्रा समेत अन्य धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है। संचालन के लिए अलग-अलग कमेटियों के गठन पर भी चर्चा हुई ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न...