फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 18 -- फर्रुखाबाद। मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. जगमोहन शर्मा ने लोहिया अस्पताल में अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान लापरवाही पर कर्मियों को फटकार लगायी। निर्देश दिये कि बेडशीट समय पर बदली जायें और मरीजों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न होने पाए। ओपीडी में पहुंचकर जानकारी की। मरीजों से भी बातचीत की गयी। वार्ड में भर्ती मरीजों से भी हाल चाल लिये। ब्लड बैंक में जाकर पड़ताल की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...