नई दिल्ली, फरवरी 4 -- शादी की पहली रात किसी नवविवाहित कपल को अस्पताल में बितानी पड़े, तो इससे बड़ा दुख और तनाव कुछ नहीं हो सकता। खुशी, अपनापन और नई शुरुआत का यह पल अचानक डर और घबराहट में बदल जाए, यह किसी के लिए भी आसान नहीं होता। डॉ. प्रियंका बताती हैं कि ऐसा ही एक मामला उनके सामने आया, जहां इंटरकोर्स के दौरान महिला के प्राइवेट पार्ट में चोट लग गई और ब्लीडिंग शुरू हो गई। जिसके बाद उन्हें रात में ही हॉस्पिटल भागना पड़ा। इस घटना ने ये साफ कर दिया है कि सेक्स से जुड़ी कुछ आम गलतियां आपके लिए बड़ी समस्या बन सकती हैं। आपके साथ इस तरह की समस्या ना हो, इसके लिए डॉक्टर प्रियंका ने उन गलतियों से बचने का तरीका बताया है। चलिए जानते हैं कैसे।पोस्ट कोइटल टियर क्या होता है डॉ. प्रियंका समझाती हैं कि सेक्स के बाद महिला के प्राइवेट पार्ट में अगर कट या चो...